फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वास' ने तोड़ा भरोसा: पानी पीने का बहाना कर आरक्षक को दिया धक्का, न्यायालय से हुआ फरार; अब ढूंढ रही पुलिस

Tue, 03 Jun 2025 03:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

धरमजयगढ़ में आरोपी पानी पीने का बहाना बनाकर आरक्षक को धक्का देकर एसडीएम न्यायालय से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक आरोपी द्वारा पुलिस आरक्षक को धक्का देकर एसडीएम न्यायालय से फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरक्षक लालजीत राठिया ने धरमजयगढ़ थाने में बताया कि वह अपने साथी अलेक्सियूस एक्का के साथ गिरफ्तार आरोपी विशाल विश्वास (22) निवासी हाथीदरहा को धारा 170, 126, 135(3) के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश करने ले जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने पानी पीने का बहाना बनाकर आरक्षक को धक्का दिया और फरार हो गया। 

आरक्षक ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। धक्का देने से लालजीत राठिया की कोहनी, दाहिने हाथ की अंगुली और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 264, 121(1), 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें