फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बोले- सरकार के संरक्षण में हो रहा धर्मांतरण, यह देश के लिए खतरा

Tue, 15 Nov 2022 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर से गरमाने लगा है। इसे लेकर भाजपा एक बार फिर से हमलावर है। अगले साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे पर है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। भागवत भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने फिर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में प्रदेश में सुनियोजित ढंग से धर्मांतरण हो रहा है। यहां बांग्लादेश और दूसरी जगहों से आए संप्रदाय विशेष के लोगों को प्रश्रय मिल रहा है। यह देश के लिए खतरा है। इससे प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार इस पर सख्ती से रोक लगाए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Ambikapur: भागवत बोले-हिंदुत्व एकमात्र विचारधारा जिसकी विविधता में एकता, कोई काम देश सेवा के लिए चुनें

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा, सरकारी संरक्षण में ही धर्म विशेष को बढ़ावा दिया जा रहा है। बांग्लादेश व दूसरे स्थान से आए लोग यहां निवास कर रहे हैं। यहां उनका राशन कार्ड और वोटर आईडी बन रहा है। ये संप्रदाय विशेष के लोग अपराध कर रहे हैं। सरकार को चाहिए की वे सभी कलेक्टर व एसपी को निर्देश दें कि ऐसे लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...आदिवासी आरक्षण में कटौती का विरोध: आदिवासियों ने रायपुर-जबलपुर हाईवे किया जाम, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

आदिवासियों को मिले 32 फीसदी आरक्षण 
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज को 32 फीसदी आरक्षण दिए जाने की पक्षधर है। भाजपा शासनकाल में जनजातीय वर्ग को 32 फीसदी आरक्षण दिया गया था। भाजपा चाहती है कि जनजातीय वर्ग को यह आरक्षण मिले। वर्तमान में सरकारी भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इसे हटाकर सरकार बेरोजगारों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें