युवक पहुंचा पुलिस के पास तो खुला मामला
इसके बाद पुलिस ने सौभाग्य मैट्रिमोनियल के दफ्तर में छापा मारा। वहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल निवासी संचालक समर कर्माकर (26) को गिरफ्तार किया है। वह रायपुर के संतोषी नगर में रहता है। इसके अलावा मुंगेली निवासी निरंजन कुमार महिलांगे और सकरी क्षेत्र के लाखासार निवासी संतोष रजक भी शामिल है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सुमित के नाम से अकाउंट खोलकर इन युवकों ने धोखाधड़ी की है।