यह भी पढ़ें...
Chhattisgarh में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: बिलासपुर में चले ईंट-पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़, प्रतिमा तोड़ी
पहले आगे जाने को लेकर हुआ विवाद
शहर में नवरात्रि के बाद गुरुवार रात से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ था। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे चांटीडीह दुर्गा समिति और कुदुदंत दुर्गात्सव समिति के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष पहले आगे जाने पर अड़े थे। बात इतनी बढ़ी की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। ईंट-पत्थर चलने लगे। सड़क किनारे खड़े लोगों को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, जबकि इसे पहले ही रोका जा सकता था।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया में युवकों की गुंडागर्दी और दहशतगर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिलाओं से उपद्रवी गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं ने उनका यह वीडियो बनाया, इसके बाद ही यह सब हो रहा है। सोशल मीडिया में इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस विवाद को सोशल मीडिया में कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी करते रहे। हालांकि उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी। इन सबके दबाव के बाद अब पुलिस भी हरकत में आई है।
वायरल वीडियो से की जा रही उपद्रवियों की पहचान
एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 अन्य की पहचान की गई है। पकड़े गए आरोपियों में चांटीडीह निवासी शैलेष कश्यप, पप्पू कौशिक, बिट्टू उर्फ सूरज यादव, दीपक साहू, नितेश कश्यप, देव भद्रराजा, कुदुदंड निवासी अनिकेत यादव, अनुराग उर्फ बजरंग यादव, नीरज जायसवाल, शुभम द्विवेदी, राहुल राजपूत, सरकंडा निवासी हिमांशु राई सहित नाबालिग शामिल हैं।