फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोडगांव में दो बाइकों की हुई टक्कर, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर

Thu, 26 Sep 2024 01:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोगो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरसगांव थाना क्षेत्र के पीपरा डोडरापारा गांव में गुरुवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि ग्राम छिदली निवासी राजमिस्त्री नंदुराम मरकाम (35) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रशिक्षण के लिए अपने घर से निकला हुआ था, तभी अचानक पीपरा डोडरापारा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। 

इस घटना में नंदूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से पहले फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें