फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जगदलपुर दो बाइकों में हुई टक्कर, एक युवक की मौत और एक घायल

Thu, 16 Jan 2025 05:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के कोर्ट तिराहा के पास गुरुवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक और एक अन्य बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायल व शव को अस्पताल ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर को कोर्ट तिराहा के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए पास के महारानी अस्पताल ले गए, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे को भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें