फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पुराना घर तोड़ते समय व्यक्ति के ऊपर गिरी दीवार, सिर में चोट लगने से हुई मौत

Thu, 28 Dec 2023 03:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पुराना घर तोड़ते समय व्यक्ति के ऊपर दीवार गिर गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय से कुछ देर स्थित उर्दना गांव में गुरूवार की सुबह मकान तोड़ते समय एक व्यक्ति के उपर दीवार गिर गई। घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उर्दना निवासी जगदीश उरांव (33) पुत्र सुकलाल उरांव पिछले दो दिनों से अपने ही परिजनों के साथ मिलकर नया घर बनाने के लिये पुराने घर को तोड़ रहे थे। इसी दौरान गुरूवार की सुबह तकरीबन आठ बजे जगदीश उरांव के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जगदीश उरांव के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। जगदीश उरांव मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें