फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Wed, 13 Jan 2021 09:44 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नक्सल के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस बल और नक्सली के बीच गोलियां चली, जिसके बाद इनामी नक्सली को मार गिराया गया। 

विज्ञापन

 

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बुधवार को बताया कि जिले के चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य हिड़मा मुचाकी को मार गिराया है। पल्लव ने बताया कि मुचाकी के सर पर पांच लाख रूपये का इनाम था।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए, बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली मुचाकी का शव और नौ एमएम पिस्टल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य मुचाकी के खिलाफ क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें