छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मारा दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़़ें: नारायणपुर में पकड़े सात नक्सली, सुकमा में IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में फुलभागड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बल के जवान स्थानीय पुलिस पार्टी के साथ सर्च अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान एक जोरदार आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए। हालांकि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।
Chhattisgarh: One Naxal killed, 3 security personnel injured in an IED blast after encounter with Naxals in Sukma's Fulbhagadi Police Station limits.
— ANI (@ANI) December 15, 2017
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन प्रहार जारी है। नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त करने में सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसके साथ ही नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए जा रहे हैं।