फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का जवान घायल, नक्सलियों ने किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Updated Tue, 27 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को हुए आईडी ब्लास्ट में एक डीआरजी का जवान घायल हो गया है। ब्लास्ट मिनपा में हुआ, यह जंगल वाला इलाका है। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब  206 कोबरा और डीआरजी के जवान अपने बेस कैंप की ओर लौट रहे थे। 


 

घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांगापारा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के सहायक आरक्षक माडवी सुक्का (25) घायल हो गए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से ऑपरेशन प्रहार चार चलाया जा रहा है। पुलिस दल में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। सोमवार को पुलिस दल को इस अभियान में सफलता मिली और नौ नक्सलियों को मार गिराया गया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि देर रात जब डीआरजी का दल अपने शिविर में लौट रहा था तब जवान सुक्का का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सुक्का गंभीर रूप से घायल हो गया है।


उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को चिंतागुफा के फील्ड अस्पताल में लाया गया तथा बाद में उन्हें रायपुर भेजा गया। सुक्का को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next