फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में एक शहीद, तीन घायल

Wed, 13 Mar 2013 11:11 AM IST
जगदलपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना सुकमा जिले के चिंता गुफा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार चिंता गुफा थाने से मंगलवार सुबह कोया कमांडो और स्पेशल टास्क फोर्स के जवान मिनपा की ओर गश्त करने निकले थे। जंगल में नक्सलियों को जवानों के आने की भनक लग गई।

तब घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स के जवान अंगद सिंह शहीद हो गए और अभय मिश्रा, यशवंत साहू और बलराम मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इसी इलाके में बीती 18 जनवरी को माओवादियों ने सीएएफ के जवानों पर हमला किया था। हमले में प्लाटून कमांडर और प्रधान आरक्षक घायल हो गए थे। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों की मदद के लिए पहुंचे वायुसेना के हेलिकॉप्टर को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें