छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने जुआ और सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए निर्देश दिया है। जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर नवीन कानून अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। आज गुरुवार की ऑनलाइन सट्टा संचालन करवा रहे युवक को पुलिस ने धरदबोचा है।
ये मामला आरंग थाने क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने खुलेआम ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था। अपराध के मामलों पर पुलिस हर जगह मुखबिर लगाए हुए हैं। इस दौरान मुखरबीर के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनीश चंद्राकर आरंग निवासी होना बताया। पुलिस के तलाशी पर मोबाइल में डिमांड आईडी लेकर सट्टा संचालन करना पाया। सट्टा के संबंध में पूछने से उसके साथी सौरभ चन्द्राकार के साथ ऑनलाइन सट्टा खिलाना बताया गया।
पुलिस ने आरोपी अनीश चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग आईफोन और घटना से संबंधित 1 नग दोपहिया वाहन की जुमला कीमती लगभग 2 लाख रुपए जब्त किया गया है। उसके खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 498/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया।