रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के रामकृष्ण शिक्षण संस्थान महादेव घाट रायपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण से लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत की। इस दौरान कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी किया गया। कॉलेज के नर्सिंग संकाय के सीनियर छात्रों ने कोविड 19 के समय में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इसके साथ ही संस्था के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ किशोर झा ने कहा कि कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में संस्था के छात्रों ने जान जोखिम में डालकर समाजसेवा की। ये बहुत ही सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि डॉ. निश्चल तिवारी संस्था के प्रतिभावान छात्रों को बधाई दी। संस्था संचालक आरके चौबे ने वीर शहीदों को स्मरण करते हुए उनके बलिदानों को याद किया। संस्था में संचालित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन देते हुए शिक्षकगण और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. किशोर झा, विशिष्ट अतिथि डॉ निश्चल तिवारी, डॉ. वीपी पाठक, संस्था के फाउंडर डायरेक्टर बी.आर शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संस्था संचालक आरके चौबे, नारी शक्ति समूह व संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. अरुणा चौबे, सक्रिय कार्यकर्ता सौम्य, डॉ. अनुभूति झा और संस्था के समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।