छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार को तालाब में नहाने गए दिव्यांग बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पकरिया गांव के दिव्यांग बुजुर्ग बद्रीप्रसाद कश्यप (80) रामसागर तालाब में सुबह नहाने गया था। नहाने के दौरान डूब गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई।