सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के कर्रानाला बांध के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम के समय बकरी चरवाहे ने कर्रानाला बांध के ऊपर जंगल में एक व्यक्ति का शव देखा। उसने पवनतरा गांव के सरपंच को जानकरी दी। फिर, सरपंच ने सिंघनपुरी थाना पुलिस को सूचना दी। देर रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मटार्टम के लिए सहसपुर लोहारा सरकारी अस्पताल भेज दिया। शव करीब दो दिन पुराना बताया है, इस कारण शव में कीड़े पड़ गए थे। साथ ही दुर्गंध आना शुरू हो गई थी। गुरुवार की सुबह 11 बजे मौके पर क्राइम यूनिट दुर्ग व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची हुई थी। इस मामले में जांच जारी है। शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में जानकारी भेजी गई है।