फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: कर्रानाला बांध में मिला बुजुर्ग का दो दिन पुराना शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 01:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के कर्रानाला बांध के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम के समय बकरी चरवाहे ने कर्रानाला बांध के ऊपर जंगल में एक व्यक्ति का शव देखा। उसने पवनतरा गांव के सरपंच को जानकरी दी। फिर, सरपंच ने सिंघनपुरी थाना पुलिस को सूचना दी। देर रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मटार्टम के लिए सहसपुर लोहारा सरकारी अस्पताल भेज दिया। शव करीब दो दिन पुराना बताया है, इस कारण शव में कीड़े पड़ गए थे। साथ ही दुर्गंध आना शुरू हो गई थी। गुरुवार की सुबह  11 बजे मौके पर क्राइम यूनिट दुर्ग व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची हुई थी। इस मामले में जांच जारी है। शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें