फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एनएसयूआई ने रायपुर में किया अनोखे तरीके से विरोध, शवयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Mar 2023 01:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

एनएसयूआई ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसयूआई ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस कड़ी में रायपुर सांसद सुनील सोनी के निवास का घेराव किया। रायपुर जिला एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा महात्मा गांधी के वेशभूषा में रहकर निकाला। 
विज्ञापन


एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार लोकतंत्र का गलाघोटकर उसकी हत्या करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे नार्थ कोरिया के शासक अपना तानाशाह सरकार चला रहे हैं, वैसे ही तानाशाह सरकार नरेंद्र मोदी चला रहे हैं। गोस्वामी ने कहा की जब तक हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं की जाती। रायपुर जिला एनएसयूआई निरंतर विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन करते रहेंगे। 
 
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री संगठन हेमंत पाल ,शिवांक सिंह राजपूत,प्रशांत चंद्राकर,दिव्यांश श्रीवास्तव,संदीप विश्वकर्मा,सूरज पटेल,अमन,रजत के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें