फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में धान ही नहीं बल्कि आम की भी हो रही अच्छी खेती, कृषक ने कहा- अच्छी पैदावार से बढ़िया मुनाफा

Sat, 18 Jan 2025 07:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कृषक लिबनुस ने कहा कि उस क्षेत्र के अन्य किसान भी आम और अन्य फलों की खेती करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं और आम की खेती को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
आम की खेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की ओर से किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम सघन फलोद्यान नवीन रोपण विस्तार योजना से कृषकों का लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत जशपुर विकासखण्ड के बड़ा करौंजा निवासी लिबनुस ने 1.000 हेक्टर में आम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि  पहले उक्त भूमि परती रहती थी जिसके कारण उस जमीन पर उत्पाद नहीं हो पाता था।  जशपुर उद्यान विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया और अपने जमीन पर आम खेती करना शुरू किया और अच्छा फसल मिलने से लाभ भी बढ़िया होने लगा।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वर्तमान में रोपे गए समस्त पौधे जीवित एवं फलदार अवस्था में है। किसान ने बताया कि उनके खेत में आम 6.00 किवंटल तक मौसम अनुसार हो जाता है। मार्केट में वर्तमान मूल्य आम का हिसाब से विक्रय किया जाता है। कृषक लिबनुस ने कहा कि उस क्षेत्र के अन्य किसान भी आम और अन्य फलों की खेती करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। और आम की खेती को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें