सक्ति जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 170 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम पूरा कर रहे है। जिसमें पीएम आवास,नल जल योजन के तहत हितग्राहियों को लाभ,तेंदू पत्ता के दामों में बढ़ोतरी,राम लाला दर्शन योजना,महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए, किसानों से 31 सौ रुपए में धान की खरीद वादा पूरा किया जा रहा है। सांसद कमलेश जांगड़े की मांग पर दमाऊधारा को पर्यटन स्थल की घोषणा की है। साथ ही भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
सीएम विष्णु देव साय ने मां चंद्रहासनी की जय करो से अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सक्ति जिले में 170 करोड़ रुपए में से 62 करोड़ रुपए का 36 कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ रुपए का भूमि पूजन का कार्य शमिल है। सीएम साय ने मंच के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केन्द्र में भी है डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहने लगी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद 18 लाख पीएम आवासों को चालू किया गया है जोकि पूर्वति कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था। पहला हस्ताक्षर आवास के कागजों में किया हु मोदी की गारंटी को पूरा करने में सरकार प्रतिबद्ध है। वही 3 लाख 88 हजार नए आवास मिलने है जो मार्च माह तक का टारगेट है इसके बाद और आवास की मंजूरी मिलेगी छत्तीसगढ़ के सभी लोगों का खुद का आवास होगा।
किसानों से किया गया वादा पूरा सरकार ने की है 31 सौ रुपए में धान की खरीद करने का वादा किया था उसे भी पूरा किया है। 2 साल के बकाया बोनस की राशि भी जारी की गईं। वही 31 जनवरी तक 27 लाख किसानों से धान की खरीद की जाएगी, वही अंतर की राशि को लेकर खा की अभी धान खरीदी हो रही है जिस दिन पूरी डाटा मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर अंतर की राशि को किसानों के खाते में भेजा जाएगा। वहीं तेंदू पत्ता के प्रति बोरी चार हजार रुपये से बढ़ा कर 5500 रुपए की दर से लिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रुपए 70लाख महिलाओं के खाते में डाला जा रहा है। प्रभु राम लाला की दर्शन योजना से छत्तीसगढ़ के 20 हजार से अधिक लोगों को दर्शन कराया गया है दर्शन जारी है।
प्रयाग राज में हो रहे महाकुंभ मेला को लेकर कहा कि 144 साल बाद लगा है सभी लोगों वह जाकर पुण्य के भागीदारी बने , यूपी सरकार से पंडाल बनाने के लिए मांग छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी जिसमें यूपी सरकार ने साढ़े 4 एकड़ जमीन पंडाल के लिए दिया है जिसमें छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए पंडाल बनकर तैयार है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाया गया है विदेश के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में आज एक और गारंटी पूरी करने जा रहा हु मुख्यमंत्री होने के नाते कहा कि अब भूमिहीन 5 लाख 62 हजार 112 किसानों को खाते में 10हजार रुपए कलेक्टर के माध्यम से देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में 7 हजार करोड़ रुपए से विभिन्न कामों के लिए दिया गया है। सड़के भी सुधारी जा रही है। नए सड़कों का निर्माण भी सरकार कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण नल जल योजन की पिछले 5 सालों में बंटाधार किया गया था।जिसे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से काम चालू किया गया है। सासंद कमलेश जांगड़े ने सक्ति जिले के गांव दमाऊ धारा को पर्यटन स्थल की दर्ज देने की मांग पर सीएम विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल की घोषणा की है वही अन्य मांगो को बजट में शामिल कर पूरा करने का आश्वासन दिया है। सीएम विष्णु देव साय ने 170करोड़ रुपए के विकास कार्य की सौगात देते हुए जिलेवाशियो को बधाई और शुभकामनाएं दी है।