फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में तपिश तेज: अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, बाद में हल्की बारिश और आंधी-गरज के आसार

Sat, 14 Mar 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को रायपुर में हल्की धुंध (हैज) छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में बादल बनने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों में बिलासपुर में 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें