फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 9 दावेदारों ने ठोकी दावेदारी, पर्यवेक्षक ने की वन-टू-वन चर्चा

Sat, 18 Oct 2025 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर संगठन में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के कई दावेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर संगठन में हलचल तेज हो गई है। आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक, नागपुर विधायक विकास ठाकरे एवं सह-पर्यवेक्षक, खुज्जी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में बलरामपुर जिले के सभी 9 ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं से वन टू वन रायशुमारी की गई।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। रायशुमारी के उपरांत पर्यवेक्षकद्वय रिपोर्ट तैयार कर उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे, जिसके आधार पर नवंबर माह में बलरामपुर जिले को नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में वर्तमान अध्यक्ष केपी सिंह देव शामिल हैं। जिनके नेतृत्व में विगत 8 महीना से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन कार्य कर रहा है। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिहर प्रसाद यादव (वाड्रफनगर), जो जिला एवं ब्लॉक संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं, और अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता (राजपुर) का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। जितेंद्र गुप्ता कांग्रेस के सुलझे हुए युवा नेताओं में माने जाते हैं, जिनकी छवि स्वच्छ और बेदाग रही है। वे पूर्व पत्रकार एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से राजनीति की शुरुआत कर जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रह चुके।
विज्ञापन


अन्य नाम भी है जो प्रमुखता से आ रहे हैं बलरामपुर से विनोद तिवारी और संजीत चौबे ने भी आवेदन दिया है। संजीत चौबे युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और एक प्रभावशाली वक्ता माने जाते हैं। वहीं रामानुजगंज से अजय गुप्ता, जो वर्तमान जिला संगठन में उपाध्यक्ष है ने भी दावेदारी की है। वे नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और उनकी पत्नी मधु गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

वाड्रफनगर के वरिष्ठ नेता मोनिष अब्दुल्ला, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय है।युवा नेता मिखाइल एक्का रामानुजगंज विधानसभा से टिकट की मांग भी कर चुके हैं, उन्होंने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। बलरामपुर से प्रेम सागर सिंह, जो कांग्रेस सेवा दल में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूती देने का कार्य करते आ रहे हैं, ने भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। प्रेम सागर सिंह कांग्रेस संगठन के लिए समर्पित रूप से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस संगठन जिले में एक मजबूत, सक्रिय और सर्वस्वीकृत नेतृत्व खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस में अंदर खाने बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है
जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में गुटबाजी समय-समय पर देखी जा रही है एवं कई बार शिकवा शिकायतों का दौर भी चल रहा है इसे समझा जा सकता है कि कांग्रेस में अंदर खाने बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है यदि कांग्रेस को आने वाले समय में मजबूती एवं दमदारी के साथ उपस्थिति दर्ज करना है तो गुट बाजी को पूर्णता खत्म कर एकजुटता से काम करना होगा। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान निश्चित रूप से संगठन को मजबूत करेगा।

जिले में मजबूती के साथ कांग्रेस कर रही है भी विभिन्न आयोजन धरना प्रदर्शन
कांग्रेस के साथ-साथ युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, किसान कांग्रेस के द्वारा मजबूती के साथ जिले में संगठन की प्रभावकारी उपस्थित दर्ज करा रही है समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजन एवं धरना प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है परंतु गुटबाजी संगठन को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें