फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा रात का पारा, अब गर्मी का दौर होगा शुरू

Thu, 30 Jan 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में धूप चुभने लगी है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में धूप चुभने लगी है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड गायब होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगेगी। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में दिन और रात का तापमान बढ़ने से लगभग ठंड गायब हो गई है। गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड गायब हो जाएगी। साथ ही दिन का पारा चढ़ने से धूप चुभने लगेगी। हालांकि अभी वातावरण नमी होने की वजह से तड़के की सुबह ठंड का अहसास होती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात का पारा पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो रही है। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अब तक ठंड महसूस हो रही है। रात का तापमान भी सामान्य से कम है। इन इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड है। 
विज्ञापन


उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव अब खत्म हो गया है, जिससे ठंडक में कमी आएगी और गर्मी का दौर शुरू होगा। जनवरी के अंत और फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है। सुबह और रात की हल्की ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन दिन में गर्मी का असर तेज रहेगा। आने वाले दिनों में दिन में गर्मी महसूस होगी और रातें भी हल्की गर्म रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें