फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने दो नक्सली नेताओं को पहचाना

Sat, 25 Jan 2014 02:00 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल छत्तीसगढ़ के दरबा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार दो नक्सली नेताओं की पहचान की है।
विज्ञापन


एनआईए ने इन दोनों को हमलों का मास्टरमाइंड बताया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) की दरबा डिवीजनल कमेटी का प्रमुख सुरेंद्र और सेकेंड रीजनल कमांड डिवीजन जय लाल की पहचान इस वीभत्स हमले को अंजाम देने वाले आरोपी के रूप में की गई है।

इन दोनों की पहचान एनआईए ने नक्सली नेता जीवीके प्रसाद उर्फ गुदसा उसेंडी से पूछताछ के आधार पर की है।

25 मई 2013 को सुकमा के दरबा घाटी में हुए नक्सली हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए थे। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा भी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें