फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ति में बिजली विभाग की लापरवाही: ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का चल रहा था कार्य,राम कुमार यादव सहित 2 युवक झुलसे

Sun, 21 Sep 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले के हसौद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का कार्य करने खंभे में चढ़े तीन कर्मचारी महासिंह 40 वर्ष, रामकुमार यादव 25 वर्ष मनीष 26 अचानक बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे है।
विज्ञापन
सक्ति में बिजली विभाग की लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति जिले के हसौद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का कार्य करने खंभे में चढ़े तीन कर्मचारी महासिंह 40 वर्ष, रामकुमार यादव 25 वर्ष मनीष 26 अचानक बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है वही 2 युवकों की तबीयत स्थिर बनी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। दरअसल बिजली ऑफिस हसौद के पास की ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का काम किया जाना था । जिसके लिए तीन युवक महासिंह,रामकुमार यादव,मनीष निवासी बेलगहना के रहने वाले है ठेका में काम करते है और खंभे में चढ़े थे,इस दौरान 11 केवी की तार से विद्युत प्रवाहित हो रहा था उसे बंद नहीं किया गया था जिससे विद्युत विभाग की लापरवाही से तीनो करंट की चपेट में आने से झुलस गए। 

विज्ञापन


अस्पताल रहा बंद एक घंटे तक मरीजों ने किया इंतजार
घायलों को उपचार के लिए हसौद में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे,जहां ताला जड़ा हुआ था। कोई डॉक्टर नहीं कोई नर्स स्टाफ नहीं मौजूद थे जिसके कारण से घायलों को तुरंत उपचार नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने जब फोन लगाया गया तो कर्मचारी पहुंचे एक घंटे तक घायल उपचार के लिए तरसते रहे हैं। जिसके बाद प्राथमिक उपचार किया गया है। 

हाई सेंटर रेफर किया गया
जिसमें घायल राम कुमार यादव की हालत गंभीर है और मनीष  महासिंह की हालत स्थिर बनी हुई हैं। तीनो को उपचार के लिए जांजगीर चांपा जिला अस्पताल भेजा गया है। हसौद थाने में लापरवाही के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है आगे की जांच पड़ताल जारी है,जिसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी दोषियों को सजा जरूर मिलेगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें