फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन गुप्ता को वैश्विक सम्मान: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में किया शामिल

Sun, 21 Sep 2025 04:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए गौरव का क्षण है! रामानुजगंज वार्ड क्रमांक-09 स्थित स्टेट बैंक रोड निवासी, मूलतः बसकेपी गांव के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता का नाम विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सचिन गुप्ता को वैश्विक सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए गौरव का क्षण है! रामानुजगंज वार्ड क्रमांक-09 स्थित स्टेट बैंक रोड निवासी, मूलतः बसकेपी गांव के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता का नाम विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी एवं वैश्विक वैज्ञानिक प्रकाशन संस्था एल्सेवियर (Elsevier) द्वारा सितंबर 2025 में जारी की गई है।

विज्ञापन


डॉ. गुप्ता को यह सम्मान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विशेषकर नेटवर्किंग एवं दूरसंचार क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। वर्तमान में वे सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत इसरो केंद्र के एवियोनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।

अपनी इस अद्वितीय उपलब्धि पर डॉ. सचिन कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी यह सफलता उनके माता-पिता जयंती देवी एवं कृष्ण कुमार गुप्ता के आशीर्वाद और त्याग का परिणाम है। उन्होंने अपने चाचा बसंत कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता, और विनोद कुमार गुप्ता के योगदान को भी हृदय से स्मरण करते हुए धन्यवाद दिया। विशेष रूप से उन्होंने अरुण कुमार गुप्ता चाचा के मार्गदर्शन और प्रेरणा को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि उनकी यह यात्रा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर जिले और देश का नाम रोशन करें।

डॉ. गुप्ता की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और जिले को गर्व है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

 बधाइयों का तांता 
डॉ. गुप्ता की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि यह पूरे नगर के लिए गौरव की बात है कि नगर की युवा ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें