फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ड्रग्स की बढ़ती बिक्री को लेकर NCW अध्यक्ष ने जताई चिंता, कहा- सचिव को लिखेंगी पत्र

Wed, 14 Sep 2022 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने बताया कि चर्चा के दौरान डीजीपी के बात करने का तरीका ऐसा था जैसे राज्य में सब ठीक है। न तो वे कोई सुझाव मानने को तैयार थे और न ही कुछ सुनने को, लेकिन वास्तव में हमें राज्य से जो शिकायतें मिली हैं, वे बहुत गंभीर प्रकृति की हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ में ड्रग्स के काले कारोबार को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देने के लिए कांग्रेस सरकार पर निशाना है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने में कथित ढिलाई के लिए पुलिस को भी फटकार लगाई। उन्होंने राजधानी रायपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने ड्रग्स पर आधारित एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लोगों ने बताया है कि 'उड़ता पंजाब' की तरह ही छत्तीसगढ़ भी 'उड़ता छत्तीसगढ़' बन रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उन लंबित शिकायतों पर चर्चा की, जिन पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभी तक आयोग को जवाब नहीं दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने में कथित बरतने का आरोप भी पुलिस पर लगाया।

इस संदर्भ में एक प्रेस कांफ्रेंस में एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने बताया कि चर्चा के दौरान डीजीपी के बात करने का तरीका ऐसा था जैसे राज्य में सब ठीक है। न तो वे कोई सुझाव मानने को तैयार थे और न ही कुछ सुनने को, लेकिन वास्तव में हमें राज्य से जो शिकायतें मिली हैं, वे बहुत गंभीर प्रकृति की हैं। 
विज्ञापन


 इस दौरान आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देने के लिए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव से पहले शराब पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था, लेकिन अब इसे ऑनलाइन सुविधा के जरिए घर पर ही डिलीवर किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं का संदर्भ देते हुए कहा कि इससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। यदि पुरुष अधिक शराब का सेवन करते हैं, तो इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है और ये बातहम सभी जानते हैं। 

इतना ही नहीं, प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ड्रग्स की बिक्री को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब मैंने इसके बारे में डीजीपी से बात की तो उन्होंने कहा कि इससे इनकार कर दिया, लेकिन यहां महिलाओं के साथ चर्चा के दौरान कई लोगों ने मुझे बताया कि यहां ड्रग्स की अवैध बिक्री बढ़ी है और इसके चलते युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें