फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे से एक दिन पहले नक्सलियों ने किया आईईडी धमाका, सीआईएसएफ जवान सहित 4 की मौत

Thu, 08 Nov 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
Naxal IED Blast - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों बाद चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले के बछेली में नक्सलियों ने आईईडी बम धमाका करके एक बस को उड़ा दिया है। इस हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं चार नागरिक को भी मौत हो गई है। इसके अलावा सीआईएसएफ के दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के समय सीआईएसएफ के जवान चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन




नक्सलियों ने इस धमाके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले अंजाम दिया है। 9 नवंबर को नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बस्तर जिले के जगदलपुर में पीएम चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं। चुनाव से पहले यह नक्सलियों द्वारा राज्य में किया गया यह दूसरा हमला है। इससे पहले 30 अक्तूबर को अरनपुर पुलिस थाना के अतंर्गत आने वाले निलवाया गांव में एक हमला किया था। जिसमें दों पुलिसवालों सहित दूरदर्शन के एक कैमरामैन शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


राज्य की 18 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित आठ जिलो में हैं। यहां 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। बाकी के राज्य की 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। भाजपा शासित इस राज्य में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने की जुगत में है। यहां 2003 यानी 15 सालों से रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार शासन कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो जाएगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 12 नवंबर से चुनाव प्रचार शुरू होगा। 12 नवंबर को पीएम मोदी बिलासपुर और रायगढ़ में रैली करेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें