फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सामान से बम बना रहे नक्सली!

Tue, 08 Jul 2014 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए कई प्रोग्राम चलाए जाते हैं। लेकिन यह मामला सामने आया है कि इन कार्यक्रमों में बंटने वाले सामान का इस्तेमाल नक्सली बम बनाने में कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सीआरपीएफ ग्रामीणों को टिफिन और ड्रम बांटती है। और सरकार के बांटे इन्हीं टिफिन और ड्रम का इस्तेमाल नक्सली आईईडी बनाने में कर रहे हैं।

नक्सलियों ने ग्रामीणों को यह फरमान जारी किया है कि वे इस तरह के कैंप में जरुर जाएं और उनसे प्राप्त सामान नक्सलियों तक जरूर पहुंचाएं।

हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को ऐसा कोई सामान नहीं बांटा जा रहा है जिसका कोई भी घातक इस्तेमाल किया जा सके।

लेकिन इस मामले में लगातार कई सबूत मिल रहे हैं जिससे यह बात सामने आ रही है कि जो बम नक्सली बना रहे हैं उन्हें बनाने में वही सामान इस्तेमाल हो रहा है जो ग्रामीणों को बांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें