फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली आतंक: नक्सलियों ने शिक्षादूत और रसोइयां सहित चार लोगों को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही तस्दीक

Mon, 12 May 2025 06:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों द्वारा चार ग्रामीणों की हत्या की जाने की खबर है। आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
नक्सली ने की ग्रामीणों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक में नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। जानकारी मिल रही है कि रविवार रात नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मीनागट्टा और कंचाल एर्राबोर में कुल चार लोगों की हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। बताया गया है कि नक्सलियों ने मीनागट्टा में एक शिक्षादूत और एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, दूसरी ओर नक्सलियों ने कंचाल एर्राबोर में एक रसोइयां व एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी है।

बताया गया है कि यह वारदात को नक्सलियों ने रविवार रात में अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों द्वारा कुछ ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। सूचना की तस्दीक कराई जा रही है। तस्दीक के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें