फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: सिलगेर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Wed, 27 Aug 2025 09:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुकमा के सिलगेर क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। जहां नक्सलियों ने शिक्षा-दूत की हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बारसे लक्ष्मण के रूप में हुई है, जो मंडीमरका में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना आज शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। सूत्र बताते हैं कि नक्सली लंबे समय से शिक्षा-दूत को धमकी दे रहे थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग दहशत में हैं। नक्सलियों का यह हमला शिक्षा और विकास से जुड़े लोगों पर सीधे तौर पर असर डालता है। शिक्षा-दूत की हत्या से बच्चों और उनके अभिभावकों में भी भय व्याप्त हो गया है।

आधिकारिक स्तर पर अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच जारी है और सुरक्षा बलों को तैनात कर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें