फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: 426 बच्चों के खाने में फिनाइल मिलाने के मामले में कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 08:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
विज्ञापन
बच्चों के खाने में फिनाइल मिलाने के मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुकमा-छिंदगढ़ ब्लॉक के पाकेला पोटाकेबिन विद्यालय से बड़ा मामला उजागर हुआ है। बच्चों के खाने में फिनाइल मालाने की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की और पूरी व्यवस्था की समीक्षा की है।

विज्ञापन


विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धनंजय साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और हिरासत में लेने के बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। अब निलंबन अवधि में उन्हें केवल भत्ता मिलेगा। यह कदम स्पष्ट करता है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने अधीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए हैं। दुजाल पटेल को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया गया और उन्हें जिला परियोजना कार्यालय में जोड़ा गया है। उनकी जगह गौतम कुमार ध्रुव को नया अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह सहायक अधीक्षक भवन सिंह मंडावी को हटाकर रतन सिंह पैकरा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कलेक्टर ध्रुव ने कहा है कि बच्चों की पढ़ाई, सेहत और सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवासीय विद्यालयों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें