नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के गांव से पुलिस सब-इंस्पेक्टर ललित कश्यप और एक शिक्षक जयसिंह कुरैती का अपहरण कर लिया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह घटना रविवार को अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामेली गांव में हुई।
जानकारी के अनुसार ललित कश्यप, एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक अपने दोस्त जयसिंह कुरैती के साथ शराब पी रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 10 बजे, कश्यप को रायपुर से लगभग 350 किमी दूर रेवाली गांव से अगवा किया है। नक्सलियों के एक सशस्त्र समूह ने गांव पर धावा बोला और पुलिस सब-इंस्पेक्टर और जयसिंह कुरैती को अपने साथ ले गए।
पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दोनों जंगलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ठिकाने के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है।