फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरपीएफ इंस्पेक्टर ने झगड़े के बाद पति पर चलाई गोली 

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक महिला इंस्पेक्टर को पति को गोली मारने और घायल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए इसे वैवाहिक विवाद का मामला बताया, जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात उस समय हुई जब आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनीता मिंज (39) भाटापाड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रही थीं। पुलिस ने बताया, ‘आरोपी का पति दीपक श्रीवास्तव (42) रेलवे कमचारी है। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी, दीपक को शक था कि सुनीता का विवाहेतर संबंध चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 

रविवार रात को दीपक लड़ाई के इरादे से वहां पहुंचा, जहां उनकी पत्नी तैनात थीं।’ अधिकारी ने बताया, दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद सुनीता ने सर्विस रिवॉल्वर से पहले हवा में गोली चलाई और उसके बाद दो गोलियां दीपक को मार दीं। गोलियां दीपक के कूल्हों पर लगीं, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें