फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में नक्सलियों का अटैक: क्रशर प्लांट में मचाया जमकर उत्पात, पिकअप और मिक्सिंग मशीन में लगा दी आग

Fri, 10 Mar 2023 01:24 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्ट, बीजापुर

सार

Naxal Attack: बीजापुर के आवापल्ली से बासागुड़ा मार्ग पर बीच में मुरदण्डा गांव में यह क्रशर प्लांट स्थापित है। इससे पहले भी पिछले साल इसी प्लांट पर नक्सलियों ने तोड़फोड़ करके उत्पात मचाया था।
विज्ञापन
बीजापुर में नक्सलियों ने क्रशर प्लांट में मचाया उत्पात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दूसरे दिन नक्सलियों ने क्रशर प्लांट में जमकर उत्पात मचाया है। मुरदण्डा गांव में स्थापित क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने तोड़फोड़ करते हुए वहां एक पिकअप वाहन और एक मिक्सिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने यहां दूसरी बार यहां घटना को अंजाम दिया हैं।

विज्ञापन



 
मिली जानकारी के मुताबिक  उसूर ब्लाक के आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा गांव में गुरुवार की मध्य रात को हथियारों से लैस  अज्ञात नक्सलियों ने क्रशर प्लांट में जमकर उत्पात मचाया। यहां नक्सलियों ने एक पिकअप वाहन, मिकसिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने प्लांट में तोड़फोड़ कर प्लांट को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की खबर लगते ही आवापल्ली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। बता दें, कि आवापल्ली से बासागुड़ा मार्ग पर बीच में मुरदण्डा गांव में यह क्रशर प्लांट स्थापित है। इससे पहले भी पिछले साल इसी प्लांट पर नक्सलियों ने तोड़फोड़ करके उत्पात मचाया था। बताया गया है कि यह क्रेशर प्लांट तेलंगाना के किसी ठेकेदार है। जिसने लीज पर इसे लेकर रखा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें