फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांकेर में सड़क निर्माण करा रही कंपनी के टैंकरों को नक्सलियों ने फूंका, कोई हताहत नहीं

Fri, 25 Nov 2022 02:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

नक्सलियों ने रात्रि करीब 10 बजे ग्राम मेड़ो में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन आग लगाते ही टैंकर का टायर फटने से लोग घरों से बाहर निकल आए। आम लोगों आहट पाते ही नक्सली भाग गए।
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के दुर्गूकोंदल पुलिस थाना क्षेत्र के मेड़ों गांव में गुरुवार रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग लगा दी। ये वाहन लाटमरका मार्ग पर निर्माण कार्य लगे थे। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन दुर्गूकोंदल पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने रात्रि करीब 10 बजे ग्राम मेड़ो में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन आग लगाते ही टैंकर का टायर फटने से लोग घरों से बाहर निकल आए। आम लोगों आहट पाते ही नक्सली भाग गए। घटना स्थल पर पांच वाहन खड़े थे। नक्सलियों ने टैंकर को निशाना बनाया है। फिलहाल सड़क निर्माण करा रही कंपनी के टैंकरों में तीन टायरों के जलने के अलावा कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। पुलिस और बीएसएफ घटना के संबंध जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें