फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 2012 से सक्रिय था रूपेश मंडावी

Tue, 15 Apr 2025 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के समक्ष पांच लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को एक और झटका लगा है।
विज्ञापन
पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के समक्ष पांच लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को एक और झटका लगा है। आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य/एलओएस डिप्टी कमाण्डर ने सरेंडर किया है। आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी क्षेत्र में कार्यरत माओवादी संगठन के 5 लाख के ईनामी नक्सली रूपेश मंडावी ने मोहला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


नव गठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रयास से प्रभावित होकर एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है,राजनांदगाँव रेंज आईजी दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन एसपी वाय.पी सिंह प्रयास से  बड़ी सफलता मिली है,जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मुलन अभियान के तहत् डीआरजी टीम एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल,आईटीबीपी तथा जिला पुलिस बल के द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासो से और छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण निति योजना से प्रभावित होकर आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य/एलओएस डिप्टी कमाण्डर रूपेश मंडावी  है,रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव उम्र 34 वर्ष ग्राम मुंजाल कोपाटोला थाना मंदनवाड़ा जिला एमएमएसी,कोतरी एरिया कमेटी सदस्य/एलओएस डिप्टी कमाण्डर है,वह जिला मोहला नानपुर अं०चौकी के थाना मदनवाड़ा, सीतागांव,औंधी,मानपुर एवं जिला कांकेर के थाना गोंडातुर,पखांजुर तथा जिला नरायणपुर के माड़ क्षेत्र विजय रेड्डी आरकेबी डिवीजन कमेटी सचिव एवं डीके एसजेडसी सदस्य के साथ सक्रिय था।

नक्सली कमांडर कमलेश के सम्पर्क से भाकपा (माओवदी) संगठन में काम करना शुरु किया।सीएनएम के सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में वर्ष 2012 भर्ती हुआ।2012 से 2019 तक विजय रेड्डी आरकेबी डिवीजन कमेटी सचिव एवं डीके एसजेडसी सदस्य का गार्ड था,2021 मार्च से एसीएम कोतरी एरिया कमेटी के पद पर प्रमोट हुआ, वर्ष 2023 डिप्टी कमांडर का प्रभार मिला, आत्मसमर्पण होने तक कोतरी एरिया कमेटी सदस्य/एलओएस डिप्टी कमाण्डर के रूप में काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें