फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सिलयों ने किया हमला, जलाईं चार मशीनें

Tue, 21 May 2013 04:15 PM IST
सुकमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकमा जिला मुख्यालय के करीब स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रामाराम में रविवार रात नक्सलियों ने चार मशीनों में आग लगा दी।
विज्ञापन


ये सभी मशीनें रामाराम सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही थीं।

घटनास्थल से एक किमी. दूरी पर ही सीआरपीएफ का कैंप होने पर भी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

हमले में वाइब्रेटर रोलर, कंप्रेशर ट्रैक्टर, बीटू मेनपावर और स्टील रोल मशीन को जला दिया गया।

जिस समय घटना हुई मजदूर और मुंशी पास में ही सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन नक्सली वहां पहुंचे और मजदूरों को काम न करने की चेतावनी दी।

उसके बाद नक्सलियों ने मशीनें जला दीं और जंगल में भाग गए।

इससे पहले भी दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना अंतर्गत पुरंगेल की पहाड़ी में रविवार सुबह संयुक्त बल व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इसमें एक जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर मारा गया और दो जवान घायल हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें