फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमलों और हत्याओं के मामले में वांछित नक्सली गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 01:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बीजापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सुरक्षा बलों पर हमले के मामले में वांछित एक नक्सली को रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सोमलू कश्यप (40) को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तथा जिला बल के तलाशी अभियान के दौरान मिरतूर थानांतर्गत कोकोडिपारा गांव में जंगल के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्यप नक्सलियों के एक मोर्चे दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का प्रमुख था। वह साल 2017 में चेरली गांव के निकट दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या और 2018 में एक सहायक कांस्टेबल की हत्या समेत छह मामलों में शामिल था। अधिकारी ने कहा कि वह बीजापुर में आम लोगों की हत्या में भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें