फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सलवाद का जड़ से होगा खात्मा': गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट पर सीएम साय बोले- ऐतिहासिक गवाह बन रहा छत्तीसगढ़

Tue, 01 Apr 2025 03:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Amit shah tweets on Naxalism: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक यानी नक्सलियों के खिलाफ फोर्स ने जंग छेड़ रखा है। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों के बीहड़ एरिया में पुलिस फोर्स के जवान कूद पड़े हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, त्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit shah tweets on Naxalism: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक यानी नक्सलियों के खिलाफ फोर्स ने जंग छेड़ रखा है। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों के बीहड़ एरिया में पुलिस फोर्स के जवान कूद पड़े हैं। लगातार नक्सल ऑपरेशन के लिये सर्चिंग जारी है। ऐसे में जवानों और सरकार का मनोबल बढ़ा हुआ है। केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार के हौसले बुलंद हैं। जवानों के इसी आदम्य साहस को देखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को हमेशा के लिए जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा कि 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को हमेशा के लिए जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में जवानों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आज देश ने वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर मात्र 6 करके एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण और सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है।

31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को हमेशा के लिए जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
 


इसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ एक ऐतिहासिक परिवर्तन का गवाह बन रहा है।  वर्षों के संघर्ष के बाद राज्य आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में नक्सलवाद पर काबू पा रहा है। जैसे-जैसे लोग हिंसा के बजाय शांति को चुनते हैं और मुख्यधारा में लौटते हैं। हमारा देश एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें