महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों के मारे जाने की खबर है।
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार नक्सली मारे गए थे। पुलिस के एक बयान में कहा गया था कि यह घटना गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। पुलिस को 25 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गट्टा दलम कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी संगठन कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी।
इसके बाद गढ़चिरौली पुलिस की एंटी नक्सल कमांडो फोर्स सी-60 की 19 टुकड़ियां और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम की दो इकाइयां उस क्षेत्र में भेजी गईं थी। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओएरेटिजन्स एम. रमेश के नेतृत्व में टीम जंगल में पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। दोनों ओर से लगभग आठ घंटे तक रुक-रुक कर मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद तीन महिला और एक पुरुष नक्सली के शव बरामद किए गए थे । मौके से एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल भी मिली थी।