फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jungle Safari Closed: होली पर नवा रायपुर जंगल सफारी रहेगी बंद, 3 से 5 मार्च तक पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Sun, 01 Mar 2026 03:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

होली की छुट्टियों में घूमने की तैयारी कर रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी को 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली की छुट्टियों में घूमने की तैयारी कर रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी को 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सफारी प्रबंधन के प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण कुमार पांडे ने बंदी की अनुमति प्रदान की है। आदेश के अनुसार, तीन दिनों तक परिसर में सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन


यह जंगल सफारी नवा रायपुर में स्थित है और इसे एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित सफारी के रूप में जाना जाता है। हर वर्ष होली के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। प्रबंधन के मुताबिक, त्योहार के समय भीड़भाड़ और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों के कारण सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा इसी अवधि में वार्षिक मेंटेनेंस कार्य भी किया जाना है, जिसके चलते सफारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि बंदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, संरचनात्मक रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके। सफारी प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे 3 से 5 मार्च के बीच भ्रमण की योजना न बनाएं और वैकल्पिक तिथियों का चयन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद जंगल सफारी नियमित समय पर पुनः खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें