महत्वपूर्ण चयन मानदंडों में कांग्रेस मूल्यों के प्रति निष्ठा, राजनीतिक जागरूकता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, देश-प्रदेश के इतिहास का ज्ञान, मजबूत कम्युनिकेशन स्किल, समसामयिक विषयों की समझ और भाषाई पकड़ शामिल है।
मीडिया पैनलिस्ट गीतेश गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे ऊर्जावान युवाओं को मंच देना चाहती है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई में पार्टी की प्रखर आवाज बन सकें। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश की “जनविरोधी” नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है, जिसके चलते इस अभियान को युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम में सकुर खान, गुनमति नायक, संजय करण, झुमुक लाल दीवान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने जिले के जागरूक युवा और लोकतंत्र की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर कांग्रेस की मजबूत आवाज बनने की अपील की।