फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना:राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा,निर्माणाधीन सड़कों का करेंगे परीक्षण

Fri, 17 Jan 2025 04:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

विज्ञापन

  
राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर +91-9939234345 और +91-8709213282) 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। नुरुल एन इशरत (मोबाइल नंबर +91-9006457159) 20 जनवरी को सुकमा जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नंबर +91-9430320975) 21 जनवरी को राजनांदगांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें