फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: आपसी सुलह-समझौते से निपटाएं जाएंगे मामले, इस बार नेशनल लोक अदालत 13 मई को

Fri, 07 Apr 2023 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

नेशनल लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में न्यायाधीशगण की बैठक ली गई।
विज्ञापन
Bemetara News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में इस बार नेशनल लोक अदालत 13 मई को आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते से मामले का निपटारा किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को आयोजन के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


पूर्व में चिन्हित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक अधिक से प्रक्षकारों के साथ प्री सिटिंग करने के लिए चर्चा की गई। अध्यक्ष जयदीप निमोणकर व प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा बेमेतरा द्वारा साथी न्यायाधीश को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण भरण पोषण प्रकरण एवं अन्य दांडिक प्रकरणों में पीड़ित पक्षकार के साथ प्री-सिटिंग कर प्रकरणों को आपसी सुलह समझौते से शांति पूर्ण निपटारे के लिए प्रेरित किया।

इन मामलों का होगा निपटारा 
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनाम योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के तरह इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसके संबंध में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें