बिलासपुर में भाजपा प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में भी नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा ने जमकर हंगामा किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस भवन का घेराव किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल को पीएमएलए के तहत चार्ज शीट दाखिल किया है, जिसमें आरोपियों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को ईडी ने एक बयान में कहा कि वह नेशनल हेराल्ड अखबार और ऐसोसियेटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़ी मनी लांड्रिंग केस की जॉच के दौरान कुर्क 661 करोड़ रूपये की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेगी।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन के सामने घेराव प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में जिला कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन किया तो वहीं पुलिस द्वारा पूर्व से ही घेराव को देखते हुए यहां बेरीकेटिंग कर दी गई थी जिसके मद्देनजर कार्यकर्ता बेरीकेटिंग को तोड़कर आगे नहीं आ पाए हालांकि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जरूर दहन किया और इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर आक्रोश जाहिर किया।
जगदलपुर में भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं का नाम नेशनल हेराल्ड प्रकरण के चार्जशीट में आने पर शुक्रवार की दोपहर को भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए निकली, जहाँ विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा 18 अप्रैल को कांग्रेस भवन कार्यालय का घेराव करने के लिए निकली, भाजपाइयों ने पुलिस बल को धक्का मारते हुए आगे बढ़ते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंच गए, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा, भाजपाई हाथ में बैनर पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए रास्तेभर नारेबाजी की, भाजपाई काफी संख्या में निकले, कांग्रेस कार्यालय पहुँचने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल कांग्रेस कार्यालय के पास तैनात किए गए थे, वही बैरिकेट्स भी लगाए गए थे जिसे तोड़ते हुए भाजपाई कांग्रेस कार्यालय तक जा पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं भाजपाइयों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुए हैं और उनके काले कारनामे जो सामने आ रहे हैं जहां लगातार छापेमार कार्रवाई की जारी है उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। भाजपा चाहती है कि निष्पक्ष जांच हो जिसकी विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। महापौर संजय पांडे ने कहा कि भाजपा शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रही है और आगे भी लड़ेगी ऐसे विचार के तहत आज कांग्रेसी जिस भ्रष्टाचार में उनकी सरकार में लिफ्ट थी उनके कार्य करना में सामने आ रहे हैं इसके विरोध में आज यह कार्यक्रम किया गया।
बलरामपुर रामानुजगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लरंगसाय चौक पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फुका। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड की जमीनों का अवैध अधिग्रहण किया है उन्होंने बताया कि यंग इंडिया कंपनी को पार्टी फंड से 90 करोड रुपए का लोन दिया गया , जिसे बाद में माफ कर दिया गया, यंग इंडिया कंपनी में पांच शेयर धारक हैं जिन्में सोनिया गांधी - राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है , इन लोगों ने कंपनी से पैसा निकाल कर संबंधित जमीनों का अधिग्रहण कर लिया कुछ संपत्तियां दिल्ली में किराए पर भी दी गई , उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार देश की संपत्ति को निजी संपत्ति की तरह लूटा है और अब जब कानून अपना काम कर रहा है तो वह बोखलाहट में है, ईडी द्वारा दयार चार्जशीट का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति के घोटाले की जांच होनी चाहिए , भारतीय जनता युवा मोर्चा का आक्रोश इस बात से है जिस तरह ईडी कार्यालय पर कांग्रेस और उनके नेताओं ने अपने आकाओं को बचाने का प्रयास ईडी अधिकारियों को धमकाने और जांच प्रभावित करने का जो प्रयास किया जा रहा है उसको लेकर यह प्रदर्शन किया गया है ।
जांजगीर चांपा जिले में नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस पार्टी का शव यात्रा कचहरी चौक से नेता जी चौक तक निकली गई। वहीं सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। बीजेवाईएम के प्रदेश उप अध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के दाखिल चार्ज शीट के आधार पर इस देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वास घात बताया है।
चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व –
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।
युवा मोर्चा की माँगें:
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।