फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM मोदी देने आते हैं,जबकि गांधी परिवार लूटने': नारायण चंदेल ने जारी की सौगातों की लिस्ट, TS बाबा को दिया जवाब

Sun, 02 Jul 2023 10:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने इस मामले में बाबा को करार जवाब दिया है।
विज्ञापन
नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने इस मामले में बाबा को करार जवाब दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिहदेव को शायद स्मृति लोप हो गया है, उन्हें याद नहीं कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा वहीं से शुरू हुई। 
विज्ञापन


चंदेल यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास का अब तक का पूरा ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं, हमेशा कोई न कोई सौगाद देते हैं, जबकि कांग्रेस का गांधी परिवार छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए आता है। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव की टिप्पणी अनुचित है । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नए-नए डिप्टी बने सिंहदेव अब मोदी-विरोधी एजेंडा चलाकर स्तरहीन टिप्पणी करके मुख्यमंत्री बघेल को पीछे छोड़ देने की होड़ में शामिल हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप हाथ में लिए सिंहदेव बार-बार सत्ता के गलियारों में अपमान के कड़वे घूंट पीकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जैसे ही जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


PM मोदी जब-जब आए, छत्तीसढ़ को दी ये सौगातें
  • प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार 9 मई, 2015 को छत्तीसगढ़ आए थे और दंतेवाड़ा पहुंचकर वहां स्थित एजुकेशन सिटी, लाइवलीहुड कॉलेज का उन्होंने दौरा किया। 
  • 21 फरवरी, 2016 को डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अर्बन मिशन योजना की शुरुआत की थी। इसी मंच पर मोदी ने धमतरी जिले की 104 वर्षीय कुंवर बाई के पैर छुए थे, क्योंकि कुंवरबाई ने अपनी बकरियां बेचकर शौचालय बनवाया था। इसी दिन नया रायपुर में विभिन्न योजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण किया था। 
  • सन 2016 में ही एक नवंबर को पीएम मोदी दूसरी बार छत्तीसगढ़ आए और राज्योत्सव में हिस्सा लेकर नवा रायपुर में जंगल सफारी का लोकार्पण किया था। 
  • 14 अप्रैल, 2018 को छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर आए और जांगला ग्राम से आयुष्मान भारत योजना का एप लॉन्च किया था। 
  • 14 जून 2018 को पीएम मोदी ने फिर छत्तीसगढ़ पहुंचकर भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण के काम का लोकार्पण किया था। इसी दिन प्रधानमंत्री ने रायपुर-जगदलपुर के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया और आईआईटी (भिलाई) की आधारशिला रखी थी। 
  • 22 सितंबर 2018 को जांजगीर और 9 नवंबर 2018 को जगदलपुर में चुनावी सभा लेने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे।
विज्ञापन



डिप्टी CM ने क्या कहा था 
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर टीएस बाबा ने कहा था कि वो हमारे लिए नहीं आ रहे। वो अपनी पार्टी के चुनाव की संभावना को बल देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ से लगाव रहता, भावनात्मक कुछ होता तो छत्तीसगढ़ हर बार आते हैं, हर साल आते, अब एकदम से चुनाव के समय आएंगे तो हर आदमी समझता है कि आएंगे और कुछ बोलकर जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें