फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result: नमन ने 99.17% अंक लाकर 10वीं में किया टॉप, इंजीनियर बनने का है सपना; सीएम ने फोन पर दी बधाई

Wed, 07 May 2025 05:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर के नमन खूंटिया ने 99.17% अंकों के साथ छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल किया। इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले नमन के पिता दुकानदारी और खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर नमन को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर के नमन खूंटिया ने दसवीं में पहला स्थान हासिल किया है। नमन और इशिका बाला ने संयुक्त रूप से 99.17% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। नमन का सपना इंजीनियर बनना है। जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी नमन ने संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर से पढ़ाई कर यह सफलता अर्जित की। उनके पिता दुकानदारी के साथ-साथ खेती-किसानी करते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्र नमन खुंटिया से मोबाइल पर बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नमन से पूछा कि क्या उन्हें उम्मीद थी कि वे टॉप पर आएंगे और वे आगे क्या करना चाहते हैं। नमन ने बताया कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। नमन ने बताया कि उनकी गणित विषय में रुचि है और वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने नमन की इस उपलब्धि के लिए उनके माता- पिता को भी बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें