फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10th Topper Ishika Bala: ब्लड कैंसर से लड़ रही बिटिया ने 10वीं में टॉप किया, जानिए इशिका बाला की प्रेरक कहानी

Wed, 07 May 2025 05:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर की इशिका बाला ने ब्लड कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस बहादुरी और उपलब्धि ने पूरे प्रदेश को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
छात्रा इशिका बाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए। इसमें 10वीं में कांकेर की इशिका बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। इशिका के बारे में जो जानकारी सामने आई, वह हैरान करने वाली है। 10वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर है और वह इससे बहादुरी से जंग लड़ रही है।

विज्ञापन




कुमारी इशिका पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है। इस कारण पिछले सत्र में वह वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी। लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में दोहरी चुनौती का सामना किया। उन्होंने न केवल परीक्षा दी, बल्कि पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर लिया। हालांकि, कैंसर के खिलाफ उनकी जंग अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें