फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गरबा में मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर खिलाया प्रसाद, दंडवत प्रणाम कर लगवाए मातारानी के जयकारे, वीडियो वायरल

Tue, 30 Sep 2025 11:42 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया।  तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
गरबा आयोजन में शामिल हुआ मुस्लिम युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह-जगह गरबा आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया।  तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी आयोजन में पहुंचे मुस्लिम युवक की जानकारी आयोजन समिति और हिंदू संगठनों के सदस्यों को मिली।

इसके बाद युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। समिति सदस्यों ने उसे तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया। इस दौरान युवक ने माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि आयोजन के दौरान युवक को पूजन में शामिल कराया गया और प्रसाद भी खिलाया गया। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और साझा किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें