राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में अपने ही पिता पर लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में अपने ही पिता पर लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संतु कोठारी के रूप में हुई है, जो रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शराब पीने की आदत थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। परिवार के अनुसार बेटा वीरेंद्र कोठारी लंबे समय से पिता की इस आदत से परेशान था।
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर वीरेंद्र ने लकड़ी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। हमले में संतु कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।